मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:41 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रक से बोलेरो गाड़ी टकराई, दो युवकों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जींद, । गांव मालसरीखेड़ा के निकट सड़क किनारे खड़े ट्रक में

एक बुलेरो गाड़ी टकरा गई। रविवार रात हुए इस हादसे में दो घरों के चिराग

बुझ गए और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर

पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में ले

नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। सोमवार को पुलिस ने मृतकों के शवों

का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनाें काे साैंप दिया।

घटना का

जैसे ही पता चला तो काफी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। पुलिस मामले

की जांच में जुटी है। पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र में न्यू सोनीपत जींद रोड

गांव मालसरी खेड़ा के पास रविवार रात को एक बोलेरो गाड़ी सड़क पर खड़े ट्रक

में जा टकराई। जिसमें तीन युवक महमखेड़ी रोहतक निवासी, जो जम्मू-कटरा

हाईवे का टेंडर लिए हुए थे, घायल हो गए।

सभी घायलों को उपचार के

लिए नागरिक अस्पताल लाया गया जहां 25 वर्षीय आशीष व 19 वर्षीय शुभम की मौत

हो गई,जबकि 23 वर्षीय रोहित उपचाराधीन है। तीनों अपनी बोलेरो गाड़ी से

हाईवे का काम देखने के बाद अपने घर जा रहे थे कि गांव मालसरी खेड़ा के पास

ट्रक में उनकी गाड़ी सीधी टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पिल्लूखेड़ा

थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतकों के

शवों को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा पोस्टमार्टम को

लेकर कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें