मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

फेरों के लिए सज गया था मंडप, पुलिस ने रुकवाई नाबालिग की शादी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फेरों के लिए सज गया था मंडप, पुलिस ने रुकवाई नाबालिग की शादी

कैथल। पुलिस ने बारात से पहले ही पहुंचकर कैथल की एक कॉलोनी में हो रही नाबालिग युवती की शादी रुकवा दी। बुधवार देर रात हो रही शादी की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही थी। शादी में शामिल होने के लिए लोग भी पहुंचने लगे थे और फेरों के लिए मंडप भी तैयार किया जा चुका था।पुलिस को जैसे ही लड़की के शादी लायक उम्र ना होने का पता चला तो वह मौके पर पहुंच गई और शादी रुकवा दी। पुलिस ने ‌जब लड़की की मां से लड़की के उम्र के सही दस्तावेज मांगे तो लड़की की मां ने आधार कार्ड दिखाया। जिसके अनुसार लड़की की उम्र 14 साल ही बनती थी।परिजनों का कहना था कि आधार कार्ड में लड़की की उम्र गलती से कम लिखवाई गई है। पुलिस ने जब सही उम्र के बारे में पूछा तो उसके अनुसार भी लड़की बालिग नहीं पाई गई। पुलिस वालों ने लड़की के परिजनों को समझाया और बताया कि अगर इस उम्र में लड़की की शादी की गई तो वह कानून जुर्म है। जब तक आपकी लड़की 18 साल की ना हो जाए, तब तक आप शादी ना करें, इस बारे में पूरे परिवार को बैठाकर पुलिस के द्वारा समझाया गया और एक सहमति पत्र परिवार की ओर से लिया गया और लड़की के बालिग होने तक शादी न करने की बात परिवार वालों ने मानी और उसके बाद पुलिस वहां से रवाना हुई। इस बारे में मौके पर पहुंचे पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी से बात की गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें