मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : ग्रामीणों की ललकार के बाद चोर पशु छोड़कर भागे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद : ग्रामीणों की ललकार के बाद चोर पशु छोड़कर भागे

जींद। गांव ईक्कस में मंगलवा रात कैंटर में भैंस चोरी कर ले जा रहे पशु चोरों को ग्रामीणों ने देख लिया और घेराबंदी की। ग्रामीणों के आने की भनक लगते ही पशु चोर चोरी की गई भैंसों तथा कैंटर को छोड़ कर फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार कैंटर को कब्जे में ले फरार चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।गांव ईक्कस निवासी पवन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती रात चोरों ने पशुबाड़े का ताला तोड़ कर उसकी तीन भैंसों को चोरी लिया। चोर जब भैंसों को कैंटर मे चढ़ा रहे थे तो उसी दौरान ग्रामीणों को भनक लग गई। ग्रामीणों ने चोरो को ललकारा तो वे तीनों भैंस तथा कैंटर को छोड़ कर फरार हो गए। ग्रामीणो ने चोरो का पीछा किया लेकिन अधेरा होने के कारण उन्हें पकड़ा नही जा सका। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और कैंटर को कब्जे में ले लिया। सदर थाना पुलिस ने पवन की शिकायत पर अज्ञात कैंटर सवार चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को सदर थाना के जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल कैंटर को कब्जे में ले अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें