मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : आग से सौ एकड़ पराली व धान की फसल जली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद : आग से सौ एकड़ पराली व धान की फसल जली

जींद। गांव भम्भेवा के खेत मेें रविवार रात को संदिग्ध हालात में आग लगने से भंडारण की गई हजारों क्विंटल पराली तथा धान फसल जलकर राख हो गई। आग की सूचना मिलने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की गाडियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने खेत मालिक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आगजनी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव भम्भेवा निवासी अशोक ने अपने खेत में लगभग सौ एकड़ पराली का व्यापार के उद्देश्य से भंडारण किया हुआ था। जिसके साथ उसने 70 मन धान फसल को भी निकाल कर रखा हुआ था। बीती रात अशोक खाना खाने घर चला गया। पीछे पराली के ढेर में आग लग गई। जिसने निकाली गई धान फसल को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना पाकर फायर बिग्रेड तथा पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। जब हालातों पर काबू पाया जाता, तब तक पराली तथा धान फसल जल कर राख हो चुके थे।अशोक ने आरोप लगाया कि किसी व्यक्ति ने जानबूझ कर उसकी पराली तथा धान फसल मे आग लगाई है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने अशोक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आगजनी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को जानकारी देते हुए पिल्लुखेडा थाना के जांच अधिकारी आशीष ने बताया कि खेत में पराली भंडारण करने वाले व्यक्ति ने शिकायत दी थी। जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें