मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, पांच लड़कियों सहित 10 गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, पांच लड़कियों सहित 10 गिरफ्तार

यमुनानगर। जगाधरी के हुड्डा सेक्टर-17 थाना पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापामार कर पांच लड़कियों सहित 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक आरोपित खिड़की से छलांग लगाकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बुधवार को यह जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जसमेर गुलिया ने बताया कि जगाधरी में मसाज पार्लर में गलत काम होने की लगातार पुलिस को सूचना मिल रही थी। यहां पर छोटी-छोटी एससीओ में कई मसाज पार्लर खुले हुए हैं। जहां पर मसाज पार्लर की आड़ में गलत काम को अंजाम दिया जा रहा है। हुड्डा थाना पुलिस ने शिकायतों पर कार्रवाई कर मंगलवार की रात एक मसाज पार्लर पर छापा मारा। इस दाैरान यहां से पांच लड़कियों सहित 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी ने बताया कि हुड्डा थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। एक लड़की ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि यहां पर वह कई महीनों से काम कर रही है, लेकिन उनको वेतन नहीं दिया जा रहा है, उनको जबरन देह व्यापार में धकेला जा रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उन्हाेंने बताया कि मसाज पार्लर के मालिक छछरौली निवासी अनूप कुमार हैं। छापा के दाैरान कर्मचारी विपिन कुमार नामक एक युवक स्पा सेंटर की पिछली खिड़की से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने पकड़े गए लाेगाें काे कोर्ट में पेश कर न्याययिक हिरासत में भेज दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें