मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

जींद में नशा कारोबारियों ने डिटेक्टिव स्टाफ पर किया हमला, सरकारी गाड़ी का शीशा तोड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद में नशा कारोबारियों ने डिटेक्टिव स्टाफ पर किया हमला, सरकारी गाड़ी का शीशा तोड़ा

जींद। हरियाणा के जींद जिले में विकास नगर रेलवे पुल के पास नशा बिक्री की सूचना पर पहुंचे डिटेक्टिव स्टाफ कर्मियों पर रविवार को कुछ लोगों ने हाथापाई कर दी और पथराव करके सरकारी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। शहर थाना पुलिस ने शिकायत पर सात नामजद और कुछ अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।डिटेक्टिव स्टाफ को रविवार को सूचना मिली कि विकास नगर में रेलवे पुल के नीचे नशा बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर डिटेक्टिव स्टाफ प्रभारी चंद्रपाल पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। जब स्टाफ कर्मी संदिग्ध से पूछताछ कर रहे थे, वहां नशे के काराबोर से जुड़े कुछ अन्य लोग भी पहुंच गए और पुलिसकर्मियों से उलझ गए व हाथापाई करने लगे।जिससे पुलिसकर्मी संदिग्धों से पूछताछ नहीं कर पाए। उसी दौरान आरोपितों ने पथराव कर दिया। जिस कारण स्टाफ की सरकारी गाड़ी का शीश टूट गया। जब तक अतिरिक्त पुलिस मौके पर पहुंचती, तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। शहर थाना पुलिस ने डिटेक्टिव स्टाफ प्रभारी की शिकायत पर विकास नगर निवासी मीनू उर्फ पाशा, रोहित, सचिन, टिंकू, रमेशो, निशा, रोहताश को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ हाथापाई करने, दुर्व्यवहार करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें