मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद में डोडा पोस्त सहित दो युवक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फतेहाबाद,। नशा तस्करों की धरपकड़ करते हुए टोहाना पुलिस ने सोमवार

को मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। मिली

जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ टोहाना पुलिस की टीम एसआई जग्गा सिंह के

नेतृत्व में गश्त के दौरान टोहाना शहर से गांव दमकौरा की तरफ जा रही थी।

जैसे ही टीम सुंदर नगर टोहाना, में गैस एजेंसी के पास पहुंची तो सामने से

एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए। इनके बीच में एक प्लास्टिक कट्टा

रखा हुआ था। उक्त युवक सामने पुलिस टीम को देखकर घबरा गए और मोटरसाइकिल को

वापस मोडऩे की कोशिश करने लगे। शक के आधार पर पुलिस कर्मचारियों ने पीछा कर

इन युवकों को काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में इन युवकों ने अपना नाम

गुरप्यारा सिंह निवासी मूनक, पंजाब व अरूण उर्फ शौकी निवासी शिवा गली,

टोहाना बताया। पुलिस ने जब इनकी तलाशी ली तो इनके पास प्लास्टिक कट्टे में

से 7 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने दोनों युवकों को

गिरफ्तार कर थाना शहर टोहाना में इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला

दर्ज किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें