मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

40 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
40 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त

फतेहाबाद। नशा तस्करी के खिलाफ भट्टूकलां पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 104.75 ग्राम हेरोइन सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस तस्करी में प्रयुक्त स्कार्पियो गाड़ी को भी जब्त किया गया है। पकड़े गए युवक की पहचान भाल सिंह उर्फ भाला गुज्जर पुत्र हरि सिंह निवासी भट्टूकलां के रूप में हुई है। भट्टू थाना प्रभारी उप निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ जैन के दिशा-निर्देशों पर जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान के तहत की गई है।सहायक उप निरीक्षक रामकुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि भाल सिंह उर्फ भाला गुज्जर निवासी भट्टूकलां स्कॉर्पियो गाड़ी में भारी मात्रा में हेरोइन लेकर क्षेत्र में आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ठुईयां कैंची चौक, भट्टू कलां के पास नाकाबंदी की। कुछ ही देर में एक सफेद स्कॉर्पियो वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर चालक ने वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए बैरिकेडिंग कर गाड़ी को रोक लिया और आरोपित को मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम भाल सिंह उर्फ भाला गुज्जर बताया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 104.75 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने यह गाड़ी हाल ही में सुपुर्दगी पर प्राप्त की थी और उसी दिन तस्करी की योजना बनाई थी। जांच में सामने आया है कि आरोपित पहले भी नशा व अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। भट्टूकलां पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि यह हेरोइन कहां से लाई गई और किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें