मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

प्लाईवुड फैक्ट्री में आग से लाखों का नुकसान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्लाईवुड फैक्ट्री में आग से लाखों का नुकसान

यमुनानगर। यमुनानगर में जोड़ियां नाका के नजदीक शिवम प्लाइवुड फैक्ट्री में अचानक से भयंकर आग लगने से लाखों रूपये का नुकसान हो गया। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। दमकल विभाग की दर्जनाें गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।बुधवार को अधिक जानकारी देते हुए फैक्ट्री में रात्रि ड्यूटी पर काम करने वाले प्रदीप ने बताया कि अलसुबह सुबह ढाई बजे के करीब वह फैक्ट्री के अंदर की तरफ प्रेस पर काम कर रहा था और फैक्ट्री में आग लगी दिखाई दी। जिसकी सूचना उसने दमकल विभाग को दी। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। फैक्ट्री संचालक पंकज ने भी बताया कि सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से जब इस घटना का पता लगा तो उन्होंने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचित किया। विभाग में की दर्जनाें गाड़ियों ने सुबह तीन बजे से लेकर सुबह नौ बजे तक बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिसमें लाखों रूपये के नुकसान का अनुमान बताया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें