मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद के एमएम कॉलेज में फिजिकल काउंसलिंग नाै जुलाई को, विद्यार्थियों को दाखिले का एक ओर मौका

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद के एमएम कॉलेज में फिजिकल काउंसलिंग नाै जुलाई को, विद्यार्थियों को दाखिले का एक ओर मौका

फतेहाबाद। शहर के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थान मनोहर मैमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दाखिला लेने से चूके विद्यार्थियों के उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा एक ओर मौका दिया गया है। कॉलेज में दाखिले से वंचित विद्यार्थियों के लिए 9 जुलाई को कॉलेज प्रांगण में फिजिकल काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को इस बारे जानकारी देते हुए कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने कहा कि एमएम कॉलेज में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी इस फिजिकल काउंसलिंग में भाग लेकर कॉलेज में अपनी सीट सुनिश्चित करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अगर कोई विद्यार्थी डीएचई पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाया या उसका दूसरे महाविद्यालय में एडमिशन हो गया हो और वह एमएम कॉलेज में एडमिशन चाहता हो तो ऐसे विद्यार्थियों के लिए यह एक सुनहरी मौका है। ऐसे विद्यार्थी इस फिजिकल काउंसलिंग में भाग लेकर कॉलेज में एडमिशन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज में होने वाली फिजिकल काउंसलिंग में विद्यार्थियों की सहायता के लिए कॉलेज प्रशासन द्वारा पूरे प्रबंध किए गए हैं। हेल्प डेस्क पर जाकर विद्यार्थी पूरी जानकारी ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि जो भी विद्यार्थी उपरोक्त कक्षाओं में दाखिला लेना चाहते हैं वे इन अपने ओरिजनल डॉक्युमेंटस लेकर कॉलेज में पहुंचे और मौके पर फीस जमा करवाकर कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज में दाखिले को लेकर मौके पर ही आवेदन लिए जाएंगे वहीं उसी दिन मैरिट लिस्ट जारी की जाएगी। मैरिट लिस्ट में जिन विद्यार्थियों के नाम होंगे, वे उसी समय मौके पर फीस जमा करवाकर दाखिला ले सकेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें