मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

पौड़ी जिला अस्पताल में 18 डॉक्टर और 34 नर्सिंग-पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पौड़ी जिला अस्पताल में 18 डॉक्टर और 34 नर्सिंग-पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती

देहरादून। पर्यटन, धर्मस्व व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने पौड़ी जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की तत्काल तैनाती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया है।मंत्री सतपाल महाराज ने पहले जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया था। उन्होंने मुख्यमंत्री से अस्पताल में आवश्यक स्टाफ और विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया था। बीते शुक्रवार को कोटद्वार में भाजपा की चुनावी सभा के दौरान भी इस विषय पर चर्चा की गई।मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। शुक्रवार को ही पौड़ी जिला अस्पताल में 18 डॉक्टरों और 34 नर्सिंग तथा पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई।मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि इस तैनाती के बाद गंभीर मरीजों का बेहतर इलाज और देखभाल संभव होगी। साथ ही, अस्पताल में सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं और दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें