मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत पुलिस ने पकड़े अवैध रूप से रह रहे सात बांग्लादेशी नागरिक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पानीपत पुलिस ने पकड़े अवैध रूप से रह रहे सात बांग्लादेशी नागरिक

पानीपत। पानीपत पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सात बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की निगाह अब उन विदेशी घुसपैठियों पर है जो श्रमिक बस्तियों में किराये के मकानों और स्लम बस्तियों में सालों से छिपकर रह रहे हैं। चांदनी बाग थाना क्षेत्र में किराये के मकान से पकड़े गए बांग्लादेशी लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। चांदनी बाग प्रभारी संदीप ने बताया कि गुरुवार की शाम शहर में औद्योगिक फैक्ट्री और कॉलोनियों में मजदूर बनकर रह रहे लोग वास्तव में अवैध तरीके से सीमा पार से आए बांग्लादेशी नागरिक हैं। पुलिस ने बताया कि पिछले 9 महीने में 47 लोगों को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा जा चुका है, इसमें से 37 बांग्लादेशियों को वापस भेजा जा चुका है। वहीं 170 से अधिक संदिग्ध लोगों की जांच चल रही है।शहर में सेक्टर 25 और सेक्टर 29 सैनी कालोनी, गंगाराम कॉलोनी, सिद्धार्थ नगर, के साथ ही बतरा कॉलोनी, पसीना रोड, चाैटाला रोड, उझा रोड सहित करीब दर्जनों कालोनियों में बांग्लादेशी लोग सबसे ज्यादा किराये पर छोटे छोटे कमरे में रह रहे है। इन कॉलोनियों में सिर्फ वह अपनी झूठी पहचान बताकर किराये के मकानों में रहते हैं बल्कि फैक्टरियों में काम भी करते हैं। चांदनी बाग थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुरुवार को फैक्ट्री के पास से लगभग 7 लोगों के परिवार को भी पकड़ा था। पुलिस का कहना है कि ऐसे लोग आने वाले समय में अपराध या अन्य गतिविधियों के लिए इस्तेमाल हो सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें