मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत में शिक्षा मंत्री ने लगाया जनता दरबार, किया समस्याओं का समाधान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पानीपत में शिक्षा मंत्री ने लगाया जनता दरबार, किया समस्याओं का समाधान

पानीपत। पानीपत में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय में जनता दरबार लगाया। पानीपत के विभिन्न इलाकों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं मंत्री के सामने रखीं। मंत्री ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल इतना है कि लोगों को अपनी परेशानियों के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से मौके पर ही समस्याओं का समाधान करवाया।जनता दरबार में एक बजे तक 150 से अधिक लोग अपनी समस्याएं लेकर मंत्री के सामने प्रस्तुत हुए। इनमें मकान संबंधी विवाद, राशन कार्ड में गड़बड़ी, सड़क निर्माण, वृद्धावस्था पेंशन और विधवा पेंशन, आवास योजना का लाभ न मिलना, आदि से जुड़ी समस्याएं शामिल थीं। मंत्री ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता के साथ सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक को अपने अधिकारों के लिए भटकना न पड़े, यह सरकार की प्राथमिकता है।उन्होंने अधिकारियों को सख़्त लहजे में कहा कि जनता की समस्या को गंभीरता से अधिकारी सुने और उनका समाधान करें। उन्होंने बताया कि शहर में बढ़ते जाम, अतिक्रमण और साफ-सफाई की समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम और पुलिस विभाग के साथ संयुक्त कार्ययोजना तैयार की जा रही है। शहर के सेक्टर 6 और हरी नगर कॉलोनी के पास बने रास्ते पर कॉलोनी के लोगों ने रास्ता बंद कर दिया है। ऐसे में लोगों को निकलने के लिए काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें