मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत में जीटी रोड पर युवती से छेड़छाड़ का प्रयास, वीडियो वायरल होने पर दो आराेपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पानीपत में जीटी रोड पर युवती से छेड़छाड़ का प्रयास, वीडियो वायरल होने पर दो आराेपित गिरफ्तार

पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले में जीटी रोड पर युवती से छेड़खानी का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपिताें को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, रविवार को यूपी बागपत के गांव सिनौली के रहने वाले दो युवक प्रमोद और संजीव अपनी बाइक से जीटी रोड पर जा रहे थे। इसी दौरान एक महिला और युवती जीटी रोड क्रॉस कर रही थी। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने युवती से छेड़खानी करने की कोशिश की, बाइक दूर होने की वजह से वह छेड़खानी करने में कामयाब नहीं हो पाया। वहीं बाइक के पीछे चल रहे वाहन पर युवक ने पूरी वारदात की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। वीडियो जैसे ही पानीपत एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस तक पहुंची, उन्होंने वीडियो देख तुरंत संबंधित थाना पुलिस को युवकों को पकड़कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी गलत हरकत करने का प्रयास न कर सके। वहीं वीडियो में युवकों की बाइक का नंबर साफ तौर पर दिखाया गया था। बाइक के नंबर को ट्रेस करते हुए पुलिस चंद घंटों के अंदर युवकों तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपिताें से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ में आरोपिताें ने छेड़छाड़ की वारदात को कबूला किया है। पुलिस आरोपिताें को आज सोमवार को कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि जिला पुलिस महिला विरूद्ध अपराधों को रोकने और उनको सुरक्षा देने के लिए तत्पर है। सभी थाना व चौकी प्रभारियों को इसके आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। इन मामलों की समय समय पर समीक्षा की जाती है। महिलाओं में सुरक्षा की भावना को बनाए रखने के लिए जिला में हॉट स्पॉट प्वाइंट चिह्नित कर महिला पुलिस की दुर्गा शक्ति टीम, महिला थाना पुलिस की टीम व ईआरवी तैनात की गई है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर है और उत्पीड़न या बदमाशी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें