मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

पलवल उपायुक्त का दावा, शहीद के परिवार को सरकार ने की तीन करोड़ 17 लाख की सहायता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पलवल उपायुक्त का दावा, शहीद के परिवार को सरकार ने की तीन करोड़ 17 लाख की सहायता

पलवल। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए नगला मोहम्मदपुर के लांस नायक दिनेश शर्मा के परिवार को सरकार द्वारा 3 करोड़ 17 लाख रुपए की मदद दी जा चुकी है। इसके अलावा करीब 60 लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी सरकार द्वारा जल्द दी जाएगी। इसके अलावा जिला प्रशासन ने लोढ़ा फाउंडेशन से शहीद के परिवार को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई है। वहीं इस फाउंडेशन द्वारा शहीद दिनेश के बच्चे के लिए कॉलेज स्तर तक की शिक्षा का सारा खर्च दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस फाउंडेशन द्वारा शहीद दिनेश के माता-पिता का 20 साल तक स्वास्थ्य संबंधित सभी उपचार निशुल्क करवाया जाएगा।प्रशासन ने शहीद के परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता करवाई उपलब्ध : उपायुक्तउपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा शहीद दिनेश शर्मा के परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए सभी जरूरी कार्य तेजी से किए गए। प्रशासन के अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों संबंधी कार्य भी शहीद के घर जाकर करवाए गए, ताकि उनके परिजनों को किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी द्वारा शहीद दिनेश शर्मा से संबंधित सभी घोषणाओं को शत-प्रतिशत धरातल पर मूर्त रूप दिया जाएगा। इस संबंध में जिला प्रशासन को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। अब तक जिला प्रशासन को शहीद दिनेश शर्मा के नाम पर पार्क, विद्यालय का नामकरण, मुख्य द्वार और सभी शहीद स्मारक संबंधी प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त, गांव में शहीद स्मारक निर्माण के लिए 25 लाख रुपये और हॉल निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की राशि मंजूर हो चुकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें