मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

पलवल : मुख्यमंत्री की गई घोषणाओं को निर्धारित टाइमलाइन में पूरा करवाएं: गौरव गौतम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पलवल : मुख्यमंत्री की गई घोषणाओं को निर्धारित टाइमलाइन में पूरा करवाएं: गौरव गौतम

पलवल। हरियाणा सरकार में खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता, कानून विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मुख्यमंत्री द्वारा जिला में की गई घोषणाओं को निर्धारित टाइमलाइन में पूरा करवाते हुए धरातल पर उतारें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं (सीएम अनाउंसमेंट) के तहत जो कार्य पूरे हो चुके हैं उन्हें पोर्टल पर भी अपडेट करवाएं ताकि उनके वास्तविक स्टेटस का पता चल सके।उन्होंने निर्देश दिए कि सीएम घोषणाओं से संबंधित जो कार्य फिजिबल और नॉट फिजिबल हैं उनकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिला में समय प्रबंधन के साथ विकास कार्यों को गति प्रदान की जाए, जिससे आमजन को विकास परियोजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। खेल राज्य मंत्री बुधवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक में अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री घोषणाओं (सीएम अनाउंसमेंट) से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न अवसरों पर घोषणाएं की जाती हैं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को चाहिए कि वे उन्हें जल्द से जल्द पूरा करवाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यो में गुणवत्ता सहित अन्य किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।खेल राज्य मंत्री ने कहा कि जिन परियोजनाओं का निर्माण कार्य शेष है उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाए तथा जो विकास परियोजनाएं शुरू की जानी हैं उनके टेंडर जारी किए जाएं। इससे पहले स्वीकृत परियोजनाओं से जुड़ी प्रशासनिक स्वीकृति, एस्टीमेट के साथ जरूरी प्रक्रिया पूरी की जाए ताकि तीव्र गति से निर्माण कार्य शुरू हो सकें। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक वरूण सिंगला, एसडीएम पलवल ज्योति, सीटीएम अप्रतिम सिंह, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार सहित संबंधित विभागों के कार्यकारी अभियंता व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें