मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:15 · नई दिल्ली संस्करण

पलवल: युवक पर चाकू से हमला कर किया घायल, शिकायत पर मुकदमा दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पलवल। पलवल में गाली-गलौज करने का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला कर घायल करने का मामला प्रकाश में आय़ा है। बेटे को बचाने आई मां व उसके भाई को भी आरोपियों ने घायल कर दिया। झगड़े का शोर सुनकर लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद समेत अन्य पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित घर के बाहर गली में टहल रहा था। पांडवन कॉलोनी होडल निवासी रवि ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर के बाहर गली में टहल रहा था। उसी दौरान चार-पांच युवक बाइक पर सवार होकर आए और उसे देखते ही गाली-गलौच करने लगे। पीड़ित ने जब उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। झगड़े के दौरान आरोपियों में एक युवक ने अपनी जेब से चाकू निकाला और उस पर जानलेवा हमला कर दिया।शोर सुनकर मौके पहुंचे मां व भाईझगड़े का शोर सुनकर उसकी मां सफेदी व भाई वहां आ गए तो आरोपियों ने उनपर भी हमला कर दिया। जिससे उसकी मां को भी चोटें आई है और उसके भाई को भी चाकू लगे है। पीड़ित रवि ने शिकायत में कहा है कि आरोपियों में से उसने एक युवक को पहचान लिया, जिसका नाम दीपक उर्फ धाम है, जबकि बाकी को सामने आने पर पहचान सकता है।होडल थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि घायल रवि की शिकायत पर दीपक उर्फ धाम सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें