मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

पलवल : गैस हादसे में एक्सईएन समेत चार आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पलवल : गैस हादसे में एक्सईएन समेत चार  आरोपी गिरफ्तार

पलवल। पलवल के ओल्ड जीटी रोड़ स्थित मोतीलाल पार्क के पास आगजनी मामले में पुलिस ने जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन सहित चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम गिरफ्तार अधिकारियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। एसपी का कहना है कि लापरवाही किसी भी स्तर के अधिकारी की क्यों ना हो कानून से नहीं बच पाएगा। हादसे के पीछे अन्य जो भी जिम्मेवार होगा, वह जल्द ही कानून की सलाखों के पीछे होगा।डीएसपी महेंद्र कुमार ने गुरूवार को जानकारी देते हुए बताया कि हादसे प्रत्येक एंगल एवं गहराई से जांच की गईं तथा मामले में जन स्वास्थ्य विभाग एवं अदानी गैस कर्मचारियों की लापरवाही से व्यक्ति की मृत्यु होनी पाई। जिस पर पुलिस ने जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन बघोला गांव निवासी अमित, अदानी गैस के सुपरवाइज़र जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के गौरई निवासी विशाल, दो टेक्नीशियन कर्मचारी अलीगढ़ निवासी शमशाद व ग्वालियर (मध्य प्रदेश) निवासी शैलेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।डीएसपी महेंद्र कुमार ने बताया कि पुराना जीटी रोड स्थित मोतीलाल पार्क के पास पानी लीकेज की सूचना पर मरम्मत हेतु जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा जेसीबी के माध्यम से पाइप लाइन तलाशने हेतु खुदाई करवाई जा रही थी कि खुदाई के दौरान अंडर ग्राउंड जा रही पीएनजी की पाइप लाइन टूट गई और गैस का रिसाव होने लगा और देखते ही देखते आग लग गई। जिससे वहां चाय विक्रेता शिव विहार कॉलोनी निवासी हरीश चंद की आग की चपेट में आने से मृत्यु हो गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें