मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

धुंध के कारण तीन वाहनों की टक्कर में कई घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
धुंध के कारण तीन वाहनों की टक्कर में कई घायल

पलवल। पलवल में धुंध के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर निसी बस ट्रक से टक्कर होने का मामला प्रकाश में आया है,जबकि एक ट्रक बेकाबू होकर ग्रिल से टकरा गया। हादसे में बस चालक समेत 10-12 महिलाएं व पुरुष घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। कुछ की हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह एक निजी बस बल्लभगढ़ से आगरा के लिए सवारी लेकर जा रही थी। लेकिन बस जब राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सराय गांव के पास पहुंची, तो आगे चल रहे ट्रक को बचाने के चक्कर में दूसरे ट्रक ने ब्रेक लगा दिए। ट्रक के ब्रेक लगाते ही उसके पीछे चल रही बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस चालक समेत 10-12 यात्री घायल हो गए।पर्वतीय कॉलोनी बल्लभगढ़ निवासी राजुद्दीन ने बताया कि उसका भाई समीर मथुरा (उत्तर प्रदेश) स्थित संस्कृति कॉलेज से बीएससी नर्सिंग की पढाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह बल्लभगढ़ बस स्टैंड से बस में सवार होकर कॉलेज के लिए निकला था। रास्ते में नेशनल हाईवे-19 पर धुंध के कारण सराय गांव के पास दुर्घटना हो गई। जिससे सवारियों की चीख-पुकार मच गई।बस चालक अता मौहम्मद निवासी मोहदमका गांव, हथीन, बस परिचालक ​​​​​​​बलजीत निवासी फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश), समीर​​​​​​​ निवासी बल्लभगढ़, बिजेंद्र निवासी अतवा ​​​​​, धनपति निवासी फरीदाबाद सेक्टर-64, कमलेश व राजेश, देवदत्त निवासी अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), रोहताश निवासी अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) सहित अन्य घायल हो गए। चिकित्सकों ने समीर, बिजेंद्र व एक अन्य को गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें