मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : ऑनलाइन ठगी का आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद : ऑनलाइन ठगी का आरोपी गिरफ्तार

फतेहाबाद। फर्जी कॉल कर बैंक खाता अपडेट के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फतेहाबाद निवासी प्रवीण के रूप में हुई है। इस मामले में इससे पूर्व एक आरोपी को पहले ही काबू किया जा चुका है। गुरूवार को थाना साइबर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक राहुल ने बताया कि शिकायतकर्ता के मोबाइल फोन पर बैंक प्रतिनिधि बनकर फर्जी कॉल की गई थी। कॉल करने वाले ने बैंक खाता बंद होने तथा केवाईसी अपडेट न होने का झांसा देकर शिकायतकर्ता से ओटीपी व अन्य गोपनीय जानकारी हासिल कर ली।

इसके बाद आरोपियों शिकायतकर्ता के बैंक खाते से धनराशि ट्रांसफर कर ली। मामले की जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण, बैंक रिकॉर्ड एवं डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर दूसरे आरोपी की पहचान कर उसे काबू किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी ठगी से प्राप्त राशि को निकालने तथा आगे ट्रांसफर करने में संलिप्त था। थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जांच जारी है तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें