मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

दाे वाहनाें की भिड़ंत में एक ड्राइवर की मौत व दूसरा घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दाे वाहनाें की भिड़ंत में एक ड्राइवर की मौत व दूसरा घायल

यमुनानगर। कुरुक्षेत्र मार्ग पर गांव जुब्बल के नजदीक मंगलवार की रात महिंद्रा पिकअप और स्वराज माजदा की आमने-सामने की टक्कर में ड्राइवर की मौत हो गई और दूसरी गाड़ी का ड्राइवर घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने परिजन के बयान के आधार पर ट्रांसपोर्ट मालिक और स्वराज माजदा चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।बुधवार को मृतक के पिता तीर्थंनगर, बाड़ी माजरा निवासी वीरूराम व भाई सुनील कुमार ने बताया कि उनका बेटा सुशील (34) औद्योगिक क्षेत्र में चावला ट्रांसपोर्ट पर पिछले 10-15 साल से काम करता था। मंगलवार काे वह महिंद्रा पिकअप पर ट्रांसपोर्ट का सामान लेकर करनाल गया था। रात को साढ़े सात बजे सुशील ने फोन पर बताया था कि वह 10 बजे तक घर आ जाएगा। इसके बाद सारी रात उससे फोन पर न तो बात हुई और ना ही उसका फोन मिला।वीरूराम ने बताया कि आज सुबह साढ़े चार बजे ट्रांसपोर्ट के दो लाेगाें ने घर पहुंच कर नागरिक अस्पताल में चलने की बात कही। ट्राॅमा सेंटर में आकर देखा तो बेटे का शव रखा था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें पुलिस और ट्रांसपोर्ट मालिक की मिलीभगत है। वहां पर हमारे बेटे का शव रातभर गाड़ी में फंसा रहा लेकिन ट्रांसपोर्टर ने वहां से अपना सामान गाड़ी से निकाल लिया, लेकिन बेटे को वहां से नहीं निकाला। ना ही मालिक ने हमें फोन किया और ना ही पुलिस ने रातभर हमें कोई सूचना दी। इसमें पुलिस और ट्रांसपोर्टर की मिलीभगत है। परिजन ने आज ट्रांसपोर्टर मालिक के अस्पताल में न आने तक केस दर्ज कराने और पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।वहीं, थाना सदर यमुनानगर के पुलिस जांच अधिकारी सुमेशपाल ने बताया कि कल रात दस बजे के करीब घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।पुलिस ने गुस्साए परिजन को शांत कर उनके बयान के आधार पर ट्रांसपोर्ट मालिक और स्वराज माजदा चालक के खिलाफ केस दर्ज कर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें