मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब में थाईलैंड से तस्करी किए गए 601 ग्राम विदेशी सोने के साथ एक गिरफ्तार, कीमत करीब 80 लाख रुपए

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंजाब में थाईलैंड से तस्करी किए गए 601 ग्राम विदेशी सोने के साथ एक गिरफ्तार, कीमत करीब 80 लाख रुपए

लुधियाना,। विदेशी सोने की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की लुधियाना जोनल यूनिट ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई की। डीआरआई ने एक खुफिया सूचना के आधार पर सुनियोजित ऑपरेशन के तहत 24 कैरेट विदेशी सोना जब्त किया है।

यह कार्रवाई थाईलैंड से हवाई मार्ग के जरिए भारत लाए गए सोने की पंजाब में आपूर्ति से जुड़े एक संगठित तस्करी नेटवर्क के खिलाफ की गई है।

डीआईआई को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर यह पता चला था कि कोलकाता से ट्रेन के जरिए एक कैरियर विदेशी मूल का सोना लेकर पंजाब की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही डीआरआई की चंडीगढ़ रीजनल यूनिट की टीम को अलर्ट किया गया और अधिकारियों ने अंबाला जंक्शन पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की। जैसे ही चिन्हित कैरियर ट्रेन से अंबाला जंक्शन पर उतरा, वह लुधियाना जाने वाली एक बस में सवार हो गया। इसके बाद डीआईआई अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए बस को बीच रास्ते में रोका और संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया।

मौके पर ही की गई पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह थाईलैंड से हवाई मार्ग के जरिए भारत में तस्करी कर लाए गए विदेशी सोने को पंजाब में डिलीवरी देने जा रहा था।

प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया कि आरोपी कोलकाता से दिल्ली और फिर अंबाला होते हुए लुधियाना पहुंच रहा था। यह पूरी खेप एक संगठित तस्करी सिंडिकेट के निर्देश पर लाई जा रही थी, जिसमें कई लोग शामिल हैं। पूछताछ के बाद गवाहों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार किया गया, जिसमें आरोपी के कब्जे से 601 ग्राम विदेशी मूल का 24 कैरेट सोना बरामद किया गया।

जब्त किए गए सोने की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 80 लाख 1 हजार रुपए आंकी गई है।

डीआरआई के अधिकारियों ने कस्टम्स एक्ट, 1962 के प्रावधानों के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जब्त किए गए सोने को अपने कब्जे में ले लिया है। अधिकारियों के अनुसार यह मामला केवल एक कैरियर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार एक बड़े अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े हुए हैं।

फिलहाल डीआरआई इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। जांच में सोने की खरीद के स्रोत, वित्तीय लेन-देन, हवाला चैनलों, पहले की गई खेपों और सिंडिकेट के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है। साथ ही, इस तस्करी नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की भी पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां होने से इंकार नहीं किया जा सकता।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें