मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार : समाधान शिविर में आने वाली जन समस्याओं के स्टेटस पोर्टल पर अपलोड करें अधिकारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हिसार,। अतिरिक्त उपायुक्त नीरज ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं

कि समाधान शिविर में आने वाली हर शिकायत को अधिकारी पोर्टल पर अपलोड करें

और साथ में समस्या की वर्तमान स्थिति के बारे में भी अपडेट करते रहें, ताकि

लोगों को किसी प्रकार कोई परेशानी न हो। समाधान शिविर में अब तक 186

शिकायतें रखी जा चुकी हैं। वे बुधवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित जिला

सभागार में आयोजित समाधान शिविर में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दे रहे

थे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाधान शिविरों में आने

वाली प्रत्येक शिकायत पर निगरानी रखने के लिए समाधान शिविर प्रकोष्ठ का गठन

किया गया है, जिसकी निगरानी मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा नियमित रूप से की

जा रही है। सभी अधिकारी समस्याओं के निदान के लिए तत्परता से कार्य करना

सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर हिसार पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, हांसी

पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद, डिप्टी डीएमसी वीरेंद्र सहारण, एसडीएम जयवीर

यादव, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सिंह, सहायक सूचना विज्ञान

एवं प्रौद्योगिकी अधिकारी ज्योति सहित संबंधित तमाम विभागों के अधिकारी

उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें