मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:02 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : विधायक ने जनता दरबार लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद : विधायक ने जनता दरबार लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं

जींद। सफीदों के विधायक रामकुमार गौतम ने सोमवार को स्थानीय लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे। विधायक ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना सुनिश्चित करें। इस दौरान एसडीएम पुलकित मल्होत्रा, तहसीलदार राजेश गर्ग व मंडल अध्यक्ष गीता देवी के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिएए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का समय पर लाभ उपलब्ध करवाया जाए और शिकायतों का निपटारा पारदर्शी व त्वरित तरीके से किया जाए।विधायक रामकुमार गौतम ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सभी वर्गों के कल्याण के लिए बहुत सी योजनाए चलाई जा रही हैं। महिलाओं के उत्थान के लिए भी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लागू करने का फैसला लिया है। यह योजना दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के दिन यानी 25 सितंबर से लागू होगी। इस योजना के तहत सभी पात्र महिला लाभार्थियों को हर महीने 2100 रुपये की वित्तीय सहायता मुहैया कराई जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें