मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

हरिद्वार। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। परियोजना निदेशक (डीआरडीए) के.एन. तिवारी ने नागरिक प्रशासन से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई जबकि पुलिस मुख्यालय रोशनाबाद में पुलिस अधीक्षक संचार विपिन कुमार ने पुलिस प्रशासन से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई।दोनों कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों ने लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने की शपथ ली। शपथ में सभी ने यह संकल्प लिया कि वे स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखेंगे और निर्भीक होकर धर्म, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।इस आयोजन में जिला मिशन प्रबंधक, एआर कोऑपरेटिव, अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामोत्थान परियोजना के समस्त स्टाफ ने प्रतिभाग किया। जनपद के सभी पुलिस कार्यालय एवं थानों में भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें