मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस पर पुलिस कर्मचारियों की दिलाई शपथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फतेहाबाद,। राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस पर डीएसपी मुख्यालय जयपाल

सिंह ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों

को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आतंकवाद एक ऐसी समस्या है, जिससे कई देश

बरसों से जंग लड़ने के बाद भी उससे पूरी तरह निजात पाने में विफल रहे हैं।

आतंकवाद

जैसी इस भयानक समस्या से निपटने के लिए भारत द्वारा 21 मई का दिन

राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है। वास्तव में यह उन

लोगों को श्रद्धांजलि देने का दिन है, जिन्होंने आतंकवादी हमलों में अपनी

जान गंवाई और यह दिवस उन हजारों सैनिकों के बलिदान का सम्मान भी करता है,

जिन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने कहा कि इस दिन की

आधिकारिक घोषणा 21 मई 1991 को भारत के सातवें प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव

गांधी की हत्या के बाद की गई थी, जो लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे)

के एक आतंकवादी अभियान के दौरान तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में मारे गए थे।

स्वर्गीय राजीव गांधी की हत्या के बाद तत्कालीन सरकार द्वारा 21 मई को

आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया गया।

डीएसपी

मुख्यालय जयपाल सिंह ने शपथ दिलाते हुए कहा कि हम भारतवासी अपने देश की

अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठा

पूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध

करेंगे। हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा

सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी

शक्तियों से लड़ने की भी शपथ लेते हैं। इसके अलावा 21 मई को आतंकवाद

विरोधी दिवस के रूप में फतेहाबाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय के साथ-साथ जिले

के सभी थानों व चौकियों में मनाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें