मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:41 · नई दिल्ली संस्करण

नूंह : क्रेटा कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नूंह : क्रेटा कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक उछलकर दूर जा गिरानूंह। अरावली की पहाड़ी के पास नूंह-तावडू रोड पर क्रेटा कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोग घायल युवक को नल्हड़ मेडिकल कालेज में इलाज के लिए लेकर गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान मोहम्मद कैफ के रूप में हुई है। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।रेहना हालाबाद नहर कॉलोनी पल्ला निवासी मुकीम उर्फ मुख्तियार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को अपने 19 वर्षीय बेटे मोहम्मद कैफ के साथ तावडू के गांव सिलखो से बाइक पर सवार होकर घर आ रहे थे। जब वह अरावली पहाड़ी से नीचे उतरे तो उन्होंने टॉयलेट करने के लिए बाइक को साइड में खड़ा कर दिया। मृतक युवक के पिता ने कहा कि मोहम्मद कैफ बाइक पर ही बैठा रहा तभी तेज गति से आ रही क्रेटा कार ने खड़ी बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मोहम्मद कैफ गंभीर रूप से घायल हो गया और कार चालक अपनी गाड़ी को वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक युवक के पिता की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें