मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

नारनौल में अटेली की नई अनाज मंडी का होगा जीर्णोद्धारः आरती सिंह राव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नारनौल में अटेली की नई अनाज मंडी का होगा जीर्णोद्धारः आरती सिंह राव

नारनाैल। महेंद्रगढ़ जिले की अटेली नई अनाज मंडी में लगभग तीन करोड़ 47 लाख 90 हजार रुपये की लागत से जीर्णोद्धार कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों के पूरा होने से किसानों, व्यापारियों और आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने शनिवार को बताया कि प्रदेश सरकार जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निरंतर विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। इसी कड़ी में अटेली मंडी में आंतरिक सड़कों एवं सर्विस रोड की विशेष मरम्मत कराई जाएगी, जिससे सफर और यातायात सुगम बनेगा। साथ ही बाउंड्री वॉल की मरम्मत करके मंडी परिसर को और अधिक सुरक्षित तथा मजबूत बनाया जाएगा।उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में मंडी परिसर में पानी निकासी की समस्या को दूर करने के लिए स्टॉर्म वाटर लाइन की व्यवस्था की जाएगी। जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए यह कार्य बेहद महत्वपूर्ण है। इसके अतिरिक्त पंप चैम्बर व कलेक्टिंग टैंक का निर्माण किया जाएगा ताकि पानी संचयन और सुचारु प्रबंधन सुनिश्चित हो सके।उन्होंने बताया कि मंडी परिसर में दो मुख्य द्वारों का निर्माण किया जाएगा, जिन्हें आधुनिक और आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। इससे मंडी का सौंदर्यीकरण भी होगा और लोगों को सुविधाजनक प्रवेश द्वार उपलब्ध होगा। मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश सरकार किसानों की समृद्धि एवं बुनियादी ढांचे के विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। अटेली अनाज मंडी में होने वाले इन कार्यों से स्थानीय किसानों व व्यापारियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और मंडी की आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें