मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर : सात साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

यमुनानगर। तहसील छछरौली क्षेत्र के एक गांव में कक्षा चौथी में पढ़ने वाली सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आराेपित काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आराेपित रिश्ते में बच्ची का चाचा लगता है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपित को कोर्ट में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।छछरौली पुलिस थाना के प्रभारी जगदीश चंद्र ने सोमवार को बताया कि चौथी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची कल स्कूल से घर लौट रही थी कि रास्ते में आरोपित जीशान ने उसे खाने की चीज दिलाने का झांसा दिया और जंगल के कच्चे रास्ते में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया और वहां से भाग गया। तभी वहां पशु चरा रहे एक युवक ने झाड़ियाें में बच्ची को खून से लथपथ और बेहोश हालत में देखा। सूचना मिलने पर उसका भाई मौके पर पहुंचा और बच्ची को घर ले आया। होश में आने पर बच्ची ने मां को आपबीती बताई। पुलिस प्रभारी ने बताया कि आरोपित को कल शाम को थाना प्रतापनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित अपने पिता के साथ उत्तराखंड में वेल्डिंग का काम करता है। बच्ची का मेडिकल करवा दिया गया है। पुलिस ने आरोपित काे आज कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें