मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

नारनौल में दो किलो गांजा सहित दो युवक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नारनौल में दो किलो गांजा सहित दो युवक गिरफ्तार

नारनाैल। नारनौल में सदर थाना पुलिस ने गश्त और नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए दो युवकों को करीब दो किलो 43 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खटोटी खुर्द निवासी हिमांशु और सतनाली निवासी मोहित के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने शनिवार को बताया कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद एएसआई अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भाखरी-दोचाना रोड पर सामुदायिक भवन और व्यायामशाला के सामने नाकाबंदी कर जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने बाइक भगाने का प्रयास किया।पुलिस के अनुसार बाइक तेज गति से मोड़ने के दौरान पीछे बैठा युवक मोहित सड़क पर गिर गया। हादसे में उसके हाथ और घुटने में हल्की चोट आई। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत दोनों युवकों को मौके पर ही काबू कर लिया और उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी मोहित के कब्जे से प्लास्टिक की थैली में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन कराया, जिसमें थैली सहित गांजे का कुल वजन दो किलो 43 ग्राम पाया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें