मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

बहादुरगढ़ में 19 साल के युवक की तेजधार हथियार से हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बहादुरगढ़ में 19 साल के युवक की तेजधार हथियार से हत्या

झज्जर। बहादुरगढ़ में 19 साल के एक युवक की तेजधार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह पार्क में घूमने आए लोगों ने युवक का शव देखा। मृतक युवक मंगलवार की शाम से ही घर से लापता था। बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन के निकट बसी कॉलोनी दयानंद नगर निवासी 19 वर्षीय यंशु की मंगलवार-बुधवार की रात हत्या कर दी गई। यंशु का शव शहर में बालौर रोड स्थित भगत सिंह पार्क में पड़ा मिला। पार्क में युवक का शव पड़ा होने की खबर कुछ ही देर में फैल गई। काफी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। सूचना मिलते ही सेक्टर-9 चौकी से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। यंशु की गर्दन और शरीर पर कई जगह तेजधार हथियार के घाव मिले। उसकी गर्दन की नस कटी हुई थी। जिसमें से बहुत अधिक मात्रा में खून बह गया था।परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह घर से दूध लेने के लिए निकला था। रात नौ बजे तक वह नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। परिजन और पुलिस उसकी तलाश कर रहे थे। पूरी रात तलाश की गई। यहां तक कि बुधवार सुबह करीब तीन बजे भी पुलिस और परिजन यंशु को भगत सिंह पार्क में भी ढूंढ कर गए थे। तब यहां कोई नहीं मिला था। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया।यंशु ने बहुतकनीकी संस्थान से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया था और फिलहाल अपने पिता की दुकानदारी में हाथ बंटाता था। उसने करीब चार महीने पहले विवाह किया था।यंशु की हत्या किसने और क्यों की यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। जिस पार्क में उसका शव मिला है वहां नशेड़ी भी अड्डा जमाए बैठे रहते हैं। इसलिए पुलिस वारदात को नशेड़ियों से जोड़कर भी जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश भी की जा रही है कि यंशु या उसके परिवार की किसी के साथ रंजिश तो नहीं रही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें