मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:22 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी, 54 केंद्रों पर गिनती

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी, 54 केंद्रों पर गिनती

देहरादून। उत्तराखंड के 100 नगर निकायों की कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। प्रदेश में 54 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जहां 986 टेबल पर मतों की गिनती हो रही है। 23 जनवरी को हुए मतदान के बाद आज प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा।देहरादून, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा समेत अन्य जनपदों में मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। पोस्टल बैलट की गिनती पहले शुरू की गई है। मतगणना केंद्रों के बाहर उम्मीदवारों के समर्थकों का जमावड़ा देखा जा रहा है। केंद्रों में प्रवेश केवल पास धारकों को ही दिया जा रहा है।प्रदेशभर में 6366 कर्मियों को मतगणना की प्रक्रिया में तैनात किया गया है। मतगणना से जुड़े हर अपडेट को आयोग की वेबसाइट https://secresult.uk.gov.in पर देखा जा सकता है।उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में 1382 पदों के लिए 5405 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें 11 नगर निगमों में मेयर के 11 पद, 46 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष के 46 पद, और 43 नगर पंचायतों में अध्यक्ष के 43 पद शामिल हैं। इसके अलावा निगमों में पार्षद के 540, नगर पालिकाओं में सभासद के 444 और नगर पंचायतों में वार्ड सदस्य के 298 पदों पर भी मतगणना हो रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें