मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद नगर निगम ने अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद नगर निगम ने अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर

फरीदाबाद। फरीदाबाद के अलग-अलग इलाकों में मंगलवार को नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण को पीले पंजे से ढहा दिया। नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण को ढहाने की कार्रवाई फरीदाबाद के स्त्ररू नगर बडख़ल विधानसभा के 2 नंबर इलाके में और एनआईटी फरीदाबाद के सेक्टर 52 में हुई।बडख़ल विधानसभा के 2 नंबर में सडक़ किनारे बैठे छोटी-मोटे दुकान लगाकर अपना गुजर बसर कर रहे थे। जब दुकानों को हटाया गया तब दुकानदारों ने न केवल नगर निगम की कार्रवाई का विरोध किया बल्कि बडख़ल से हाल ही में जीतकर बीजेपी विधायक बने धनेश अदलखा का जमकर विरोध किया। उन्होंने कहा कि जब से धनेश अदलखा विधायक बने हैं तब से वह इसी प्रकार की तोडफ़ोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिला रहे हैं। वह लोग यहां पर 40 वर्षों से यहां रह रहे हैं। कुछ दिन की मोहलत लेने के लिए धनेश अदलखा से मिलने के लिए गए थे। लेकिन धनेश अदलखा उनसे नहीं मिले और आज अचानक से नगर निगम के टीम ने आकर उनकी रोजी-रोटी कमाने के जरिए को भी छीन लिया। हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं। वह धनेश अदलखा को काले झंडे दिखाकर उनका विरोध करेंगे। वहीं कुछ पीडि़त महिलाओं ने कहा कि उन्होंने धनेश अदलखा के इस विधानसभा चुनाव में कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव में उनका साथ दिया और गुरुद्वारों में उनकी जीत की मन्नत भी मांगी थी। लेकिन बावजूद उसके धनेश अदलखा उनकी अनदेखी कर रहे हैं जिसका उन्हें खामियाजा अवश्य भुगतना पड़ेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें