मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

कैथल पहुंची मुंबई क्राइम ब्रांच की टीमें, गुरमेल के दोस्तों से की पूछताछ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कैथल पहुंची मुंबई क्राइम ब्रांच की टीमें, गुरमेल के दोस्तों से की पूछताछ

कैथल। मुंबई में हुए बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की कड़ियां तलाशने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने गुरमेल के दोस्तों से पूछताछ शुरू कर दी है। क्राइम ब्रांच की टीम को जीशान अख्तर और गुरमेल के संबंधों के बीच की कड़ी बने दो युवकों की भी तलाश है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम गुरुवार देर शाम कैथल पहुंची थी। उनके आने की जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों के अतिरिक्त किसी के पास नहीं है।‌ पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों टीमों में दो इंस्पेक्टर सहित 15 सदस्य शामिल हैं। जिन्होंने रातभर तीन युवाओं से पूछताछ की है। इसमें दो युवक आरोपी गुरमेल के गांव से हैं, जिनके नाम शिव कुमार और अरुण बताए जा रहे हैं। इसके अलावा एक शहर वासी युवक दीपक को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था।पुलिस टीमें इनसे गुरमेल और जीशान अख्तर के लिंक लेकर जानकारी जुटा रही है ताकि फरार चल रहे आरोपी जीशान को जल्द पकड़ा जा सके। जानकारी अनुसार आरोपी जीशान अख्तर गैंगस्टरों के लिए स्लीपर सेल बनाने के लिए कैथल व आसपास के युवाओं के संपर्क में था। इनमें ज्यादातर ऐसे थे जिनका अपराधिक रिकॉर्ड है। जीशान अख्तर के खिलाफ पंजाब में भी काफी मुकदमे दर्ज है। पंजाब पुलिस इसकी तलाश कर रही थी, जिससे बचने के लिए वह कैथल में अपनी फरारी काटता था।जेल से बाहर आकर कैथल में डेढ़ महीना रहा था जीशान अख्तरजेल से बाहर आने के बाद आरोपी जीशान अख्तर ने हत्याकांड से पहले करीब डेढ़ महीना कैथल में फरारी काटी है। वह अगस्त और सितंबर में शहर के एक होटल और निजी संस्थान में रहा था। उसने कुछ दिन कलायत के गांव हरसौला में भी बिताए हैं ताकि पुलिस को उसकी लोकेशन का पता न चल सके। जिन दोस्तों के पास वह रहा उन सबको उसने बड़े-बड़े सपने दिखाए थे, जो खुद भी लग्जरी शौक रखता था। इस दौरान वह जिन-जिन के संपर्क में आया था मुंबई क्राइम ब्रांच उन सभी से पूछताछ कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें