मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

गाजीपुर से लापता बालिका हरिद्वार में मिली, कोचिंग के लिए घर से निकली थी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गाजीपुर से लापता बालिका हरिद्वार में मिली, कोचिंग के लिए घर से निकली थी

हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद से गुमशुदा बालिका को ऑपरेशन स्माइल टीम ने हरिद्वार में बरामद किया है। बालिका कोचिंग के लिए घर से निकली थी और फिर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने कोतवाली सदर गाजीपुर में बालिका के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।ऑपरेशन स्माइल हरिद्वार की टीम ने 19 नवंबर को कोतवाली रानीपुर की गैस प्लांट चौकी के पास से 15 वर्षीय बालिका को लावारिश हालत में बरामद किया। पूछताछ के आधार पर ऑपरेशन स्माइल टीम ने उत्तर प्रदेश की गाजीपुर पुलिस से संपर्क किया। बालिका के सकुशल बरामद होने की जानकारी पर गाजीपुर पुलिस व परिजन 21 नवंबर को हरिद्वार पहुंचे। शुक्रवार काे ऑपरेशन स्माइल टीम ने बाल कल्याण समिति हरिद्वार के समक्ष बालिका व उसके पिता की काउंसिलिंग करवाई और आवश्यक विधिक कार्रवाही के उपरांत समिति ने बालिका को विवेचना अधिकारी उप निरीक्षक ओमप्रकाश व महिला आरक्षी ममता के माध्यम से परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालिका के पिता व परिवार के सदस्यों ने ऑपरेशन स्माइल टीम हरिद्वार का आभार व्यक्त किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें