मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

मंत्री ने मसूरी विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मंत्री ने मसूरी विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा की

देहरादून। मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में लोक निर्माण विभाग और एमडीडीए के अधिकारियों के साथ मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर मंत्री जोशी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के आंतरिक मार्गों, सड़कों की मरम्मत संबंधित कार्यों और बरसात में क्षतिग्रस्त कार्यों का पुनर्निर्माण करने के भी निर्देश दिए।उन्होंने एमडीडीए के अधिकारियों को मसूरी विधानसभा क्षेत्र में लगने वाली स्ट्रीट लाइटों, सोलर लाइटों की स्थापना, सौंदर्यीकरण, सुधारीकरण से संबंधित कार्यों को निर्धारित समय सीमा और सुनियोजित ढंग से कार्य करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने मसूरी के अटल उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति स्थापना के कार्य को प्राथमिकता से करने को कहा। मंत्री ने एमडीडीए के अधिकारियों को मसूरी में बन रहे इको पार्क के निर्माण और मसूरी में सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण से संबंधित कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को भद्राराज मंदिर, सुवाखोली स्थित मंदिर और बुरासखंडा में वैष्णो माता के मंदिर के जीर्णोद्धार और आंतरिक मार्गों के कार्य शीघ्रता से करने को कहा। इस अवसर पर ईई एमडीडीए सुनील कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, जितेंद्र त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें