संयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चा ने कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा से की मुलाकात

मुलाकात में रखी समस्याएं, मंत्री पर धोखे का आरोप, प्रदर्शन का ऐलानहिसार। निर्माण मजदूर की समस्याओं को लेकर संयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चा ने कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा से मुलाकात की। मोर्चा ने मंत्री को मजदूरों की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया।मोर्चा नेताओं का कहना था कि निर्माण मजदूर का पोर्टल लगभग 9 महीने से बंद है। संयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चा ने 17 ओर 18 जनवरी को उपायुक्त कार्यालय पर दो दिवसीय पड़ाव लगाया था। इसके दबाव में कैबिनेट मंत्री ने 24 जनवरी को यूनियन के पदाधिकारी से बातचीत करके पोर्टल को जल्द से जल्द खुलवाने की बातचीत कहीं परंतु एक महीना बीत जाने के बाद भी पोर्टल नहीं खुला है। मिलने गए मजदूर नेताओं के अनुसार मंत्री ने उन्हें कहा है कि उन्होंने आपका कागज भेज दिया है जबकिउन्हें मुख्यमंत्री और श्रम मंत्री से बातचीत करके मजदूरों की समस्याओं से अवगत करवाकरमजदूरों के पोर्टल को खुलवाना था। लगता है कि रणबीर गंगवा का निर्माण मजदूर की ओर कोईध्यान नहीं है और उन्होंने जो 24 जनवरी को बातचीत करके मीटिंग में आश्वासन दिया था,वह सरासर मजदूरों के साथ धोखा है। ऐसे में निर्माण मजदूर संयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चाके बैनर तले 28 फरवरी को हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज के आवास अंबाला कैंट पर प्रदर्शनकरेंगे ताकि निर्माण मजदूर का पोर्टल खोला जा सके।वक्ताओं ने बताया कि निर्माण मजदूरों के बच्चोंकी छात्रवृत्ति भरने की 31 मार्च अंतिम तिथि है और जिन मजदूरों ने अपने लड़की की शादीकर दी वह कन्यादान के लिए दर-दर की ठोकर खा रहे हैंं इस बीच किसी निर्माण मजदूर कीमौत हो गई या किसी मजदूर के बच्चा हो गया तो मातृत्व लाभ और पितृतव लाभ के फॉर्म भीवह नहीं भर सकतां यह सरासर निर्माण मजदूरों के साथ धोखा है जिसे संयुक्त निर्माण मजदूरमोर्चा हरियाणा कतई बर्दाश्त नहीं करेगांमंत्री ने मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में भवन निर्माणकामगार यूनियन हरियाणा सीटू से राज्य प्रधान मनोज सोनी, लीलू राम जांगड़ा, हिसार तहसीलसचिव राकेश गंगवा, वीरेंद्र दुर्जनपुर, सुरेश शास्त्री नगर, फूल सिंह चंद्रलोक कॉलोनी,रामकुमार, इंटक से धर्मबीर सिंह लोहान, कृष्ण कुमार नैन, जोरा सिंह पाबड़ा, नरेश कुमारभुक्कल, केसर गहलोत, धर्मबीर कुलेरी, अशोक कुमार, अनूप सारंगपुर, नरेंद्र बांडाहेड़ीआदि शामिल रहे।





