मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

नैनीताल में यातायात व्यवस्था सुधार को लेकर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नैनीताल में यातायात व्यवस्था सुधार को लेकर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक

नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में नैनीताल शहर में यातायात के नियमन एवं नियंत्रण हेतु गठित समिति की बैठक मंडलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला विकास प्राधिकरण के सभागार में आयोजित हुई।बैठक के दौरान नैनीताल शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न संगठनों और सदस्यों द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए।विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई सुझावों पर समिति ने सहमति व्यक्त की। बैठक में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी, पुलिस अधीक्षक सिटी एवं एडीएम डॉ. जगदीश चंद्र, अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल, जिला विकास प्राधिकरण के सचिव विजयनाथ शुक्ल, आरटीओ गुरदेव सिंह, अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा सहित व्यापार मंडल तल्लीताल एवं मल्लीताल, होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन संबंधित अधिवक्ताओं के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें