मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

अभी दिया है मौखिक इस्तीफा, जल्द दूंगा लिखित इस्तीफा:निशान सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

फतेहाबाद,। भाजपा से गठबंधन तोडऩे के बाद से जननायक जनता पार्टी

में बिखराव बढ़ता जा रहा है। सोमवार को फतेहाबाद जिले में जेजेपी को एक साथ

कई झटके लगे। एक तरफ जहां जजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना के पूर्व

विधायक स. निशान सिंह ने पार्टी छोड़ दी है। वहीं फतेहाबाद जिले से अनेक

जेजेपी नेताओं ने पार्टी को अलविदा कहने की घोषणा कर दी है।

मिली

जानकारी के अनुसार जेजेपी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने पार्टी छोड़ दी

है। उन्होंने अभी पार्टी हाईकमान को मौखिक रूप से पार्टी छोडऩे की जानकारी

दी है। जल्द ही लिखित इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला को सौपेंगे।

निशान सिंह के कांग्रेस में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। बता दें कि

दिसंबर 2018 में जजपा बनने के साथ ही उन्हें प्रदेशाध्यक्ष की कमान सौंपी

गई थी। 2021 और 2023 में जजपा के पूरे संगठन में फेरबदल हुआ, लेकिन निशान

सिंह को हर बार प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। सूत्रों का कहना है कि

निशान सिंह पार्टी के सीनियर नेताओं के कुछ फैसलों से सहमत नहीं हैं। इसी

कारण उन्होंने जेजेपी छोडऩे का निर्णय लिया है।

निशान सिंह

ने कहा कि उन्होंने मौखिक तौर पर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बाद में

लिखित इस्तीफा दूंगा। आगे का निर्णय भाईचारे के साथ बैठकर लूंगा। उन्होंने

कहा कि कई बार आप जिन आशाओं को लेकर आगे बढ़ जाते हैं, कहीं न कहीं बीच में

रुकावटें और ब्रेकर आ जाते हैं, जिस कारण आज यह निर्णय करना पड़ा। यह मुझे

भी अच्छा नहीं लग रहा, लेकिन यह एक मजबूरी होती है।

निशान सिंह ने

कहा कि कहीं आपको लगे कि मेरी भावनाओं का हनन हो रहा है तो ऐसे निर्णय

लेने पड़ते हैं। मुझे लगता है कि हम सही दिशा में नहीं जा रहे, इससे ज्यादा

कुछ नहीं कहूंगा। क्योंकि अभी तक तो रेजिग्नेशन भी अधूरा सा है। हमारा जो

सिद्धांत सबसे बड़ा धर्म होता है, मेरा धर्म यह कहता है कि हम नहीं चंगे तो

बुरा नहीं कोये। मैं उन पॉलिटिशियन की तरह जल्दबाजी वाला नहीं हूं जो

पार्टी छोडऩे पर बुरा भला कहकर सहानुभूति ले। कहा जाता है मित्र को जब

छोडऩा है तो उसे मित्रता के भाव से ही छोडि़ए, ताकि मिलें तो शर्मिंदा न

हों।

उधर, जेजेपी को फतेहाबाद जिले में सोमवार को दो ओर

झटके भी लगे हैं। रतिया हलके से वरिष्ठ जेजेपी नेत्री एवं पार्टी की प्रदेश

महिला सचिव ममता कटारिया ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया है। पार्टी छोडऩे

की पुष्टि करते हुए ममता कटारिया ने कहा कि वे जल्द ही पार्टी को अधिकारित

तौर पर अपना इस्तीफा सौंप देगी। उन्होंने कहा कि अब वे किस पार्टी में

जाएंगे, इसका अभी उन्होंने कोई फैसला नहीं किया है। जल्द ही समर्थकों के

साथ बातचीत कर इसका निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा जेजेपी की प्रदेश

महासचिव एवं फतेहाबाद की वरिष्ठ नेत्री रेखा शाक्य ने भी सोशल मीडिया पर

पार्टी को अलविदा करने की घोषणा कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें