मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

‘मन की बात’ समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला मंच: मुख्यमंत्री धामी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
‘मन की बात’ समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला मंच: मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में जनप्रतिनिधियों एवं संस्कृति स्कूल के विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 131वें एपिसोड काे सुना।इस माैके मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम जन-जन को प्रेरित करने वाला सशक्त माध्यम है, जो नवाचार, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में योगदान की भावना को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि इस एपिसोड में प्रधानमंत्री ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर आयोजित वैश्विक शिखर सम्मेलन, अंगदान की प्रेरणादायक घटनाओं तथा डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर धोखाधड़ी से सावधान रहने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात करें तथा एआई, स्वास्थ्य जागरूकता और डिजिटल सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक खजानदास, सविता कपूर, सुरेश गड़िया पूर्व विधायक बलवंत सिंह भौंरियाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें