मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

सतनाम हत्याकांड में शूटर को बाइक उपलब्ध कराने वाला काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सतनाम हत्याकांड में शूटर को बाइक उपलब्ध कराने वाला काबू

यमुनानगर : यमुनानगर जिले के गांव बाल छप्पर में 11 मई को हुई सतनाम सिंह हत्याकांड की जांच में पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अपराध शाखा-2 की टीम ने मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने मुख्य शूटर को चोरी की मोटरसाइकिल उपलब्ध कराई थी।

पुलिस के अनुसार इसी बाइक का उपयोग कर हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हुआ था। अपराध शाखा-2 के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव लबाना निवासी आर्यन के रूप में हुई है। इससे पूर्व पुलिस पंजाब के मोहाली निवासी अशोक कुमार और गांव सारण निवासी इंद्रपाल सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है।

जांच में खुलासा हुआ कि इंद्रपाल सिंह और मुख्य शूटर, दोनों आर्यन के परिचित थे। हत्याकांड की योजना के तहत आर्यन से ऐसी मोटरसाइकिल की व्यवस्था करने को कहा गया था, जिससे पुलिस सीधे आरोपियों तक न पहुंच सके। इसके बाद आरोपी ने जिले के एक गांव से बाइक चोरी कर शूटर को सौंप दी। पुलिस के अनुसार 11 मई की सुबह शूटर उसी चोरी की बाइक पर गांव बाल छप्पर पहुंचा और सैर के लिए निकले सतनाम सिंह पर गोलियां चलाकर उनकी हत्या कर दी।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। प्रारंभिक जांच में यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा पाया गया है। पुलिस का कहना है कि वर्ष 2020 में पूर्व सरपंच रिछपाल सिंह की हत्या के बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव लगातार बना हुआ था। जांच एजेंसियों के अनुसार विदेश में बैठे युवराज ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के उद्देश्य से इस पूरी साजिश को अंजाम दिलाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें