फतेहाबाद : विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

फतेहाबाद,। विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए फतेहाबाद पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता राजेश पुत्र मंगल सिंह, निवासी गांव बीघड़ तथा सुशील पुत्र ओम प्रकाश निवासी गांव धांगड़, जिला फतेहाबाद ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में कहा गया था कि आरोपी प्रवीन पुत्र श्रवण सुथार, निवासी गांव नाढोडी, जिला फतेहाबाद ने उन्हें जर्मनी भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर आरोपी प्रवीन को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर हिसार जेल भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।





