मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

वल्टोहा सरपंच हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा, रायपुर से 2 आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
वल्टोहा सरपंच हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा, रायपुर से 2 आरोपी गिरफ्तार

तरनतारन। वल्टोहा सरपंच जरमल सिंह हत्याकांड मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी शूटर बताए जा रहे हैं। पुलिस को अदालत से आरोपियों का ट्रांजिट रिमांड भी मिल गया है, जिसके बाद उन्हें पंजाब लाया जा रहा है और आगे की पूछताछ की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद पूरे मामले में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरनतारन निवासी सुखराज सिंह और कर्मवीर के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने यह हत्या किसी निजी रंजिश में नहीं, बल्कि विदेश में बैठे अपने आका और कुख्यात अपराधी प्रभ दासुवाल के इशारे पर की थी। पुलिस का मानना है कि यह मामला गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा हुआ है और इसके पीछे गहरी साजिश रची गई थी। फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस हत्याकांड में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

दरअसल, यह वारदात 4 जनवरी को हुई थी, जब तरनतारन जिले के वल्टोहा गांव के आम आदमी पार्टी के सरपंच जरमल सिंह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अमृतसर के वेरका स्थित मैरी गोल्ड मैरिज पैलेस पहुंचे थे। समारोह के दौरान दो युवक उनके पास आए और बेहद करीब से उनके सिर में गोली मार दी।

गोली लगते ही सरपंच मौके पर ही गिर पड़े। अचानक हुई इस वारदात से मैरिज पैलेस में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

घायल अवस्था में सरपंच को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी और लोगों में भारी रोष देखने को मिला था।

सरपंच की हत्या को लेकर राजनीतिक माहौल भी गर्मा गया था और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे।

इस बीच पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव थोड़ी देर में इस मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं, जिसमें जांच से जुड़े अहम खुलासे किए जा सकते हैं।

वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही साफ शब्दों में गैंगस्टरों को चेतावनी दे चुके हैं कि अगर कोई यह सोचता है कि गोली चलाकर वह बच जाएगा, तो यह उसकी सबसे बड़ी भूल होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें