मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

अमृतसर और फिरोजपुर में ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 44 किलो हेरोइन के साथ 6 गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अमृतसर और फिरोजपुर में ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 44 किलो हेरोइन के साथ 6 गिरफ्तार

अमृतसर। पंजाब पुलिस गुरुवार को उन्होंने ड्रग तस्करी के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाई की। इन कार्रवाइयों में करीब 44 किलो हेरोइन जब्त की गई और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल दोनों ही मामलों में पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

पहले ऑपरेशन में अमृतसर के काउंटर इंटेलिजेंस ने 40 किलो हेरोइन के साथ एक नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। इस दौरान गांव कोट इस्से खान, जिला मोगा के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

शुरुआती जांच में पता चला कि ये लोग एक आदतन नशीले पदार्थों के तस्कर के निर्देश पर हेरोइन की बड़ी खेप इकट्ठा कर रहे थे। इस खेप को पंजाब के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करने की योजना थी।

इस मामले में एसएसओसी पुलिस थाना, अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पूरी सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान यह भी पता लगाया जाएगा कि इस नेटवर्क का कोई सीमा पार कनेक्शन तो नहीं है।

दूसरा ऑपरेशन फिरोजपुर में हुआ, जहां इंटेलिजेंस से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक सीमा पार ड्रग तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया।

इस दौरान 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 4.013 किलो हेरोइन बरामद की गई।

शुरुआती जांच में पता चला कि यह खेप पाकिस्तान से तस्करी करके लाई गई थी। पुलिस ने पिछले कनेक्शन भी स्थापित किए हैं, जो इस ऑपरेशन के पीछे मजबूत सीमा पार संबंधों की ओर इशारा करते हैं।

इस मामले में थाना ममदोट फिरोजपुर में एफआईआर दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है।

इन दोनों ऑपरेशनों से यह साफ हो गया है कि पंजाब पुलिस न केवल राज्य के अंदर ड्रग नेटवर्क को खत्म करने बल्कि नशा मुक्त, सुरक्षित और संरक्षित पंजाब सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अधिकारियों का कहना है कि नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और ऐसे मॉड्यूल्स के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें