मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार: इंडिया गठबंधन बनाने का मुख्य उद्देश्य संविधान व प्रजातंत्र बचाना: भूपेन्द्र हुड्डा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हिसार,। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा

है कि इंडिया गठबंधन बनाने का मुख्य उद्देश संविधान व प्रजातंत्र बचाना

है। पूरे देश से इनपुट आ रहे हैं कि भाजपा जा रही है और इंडिया गठबंधन की

सरकार आ रही है। भूपेन्द्र सिंह हुड्डा हिसार लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस

उम्मीदवार जयप्रकाश के समर्थन में मंगलवार को आादमपुर विधानसभा क्षेत्र में

जनसभाएं कर रहे थे। उन्होंने आदमपुर हलके के बालसमंद, नई अनाज मंडी व

ढंढूर में जनसभाओं को संबोधित किया और जयप्रकाश के लिए वोट मांगे।

उन्होंने

कहा कि भाजपा शासनकाल में अगर 10 वर्षों में कोई काम हुआ होता तो इन्हें

वोट मांगने की जरूरत नहीं पड़ती। अब हालत यह हो गई है कि वे छिप-छिपकर

गांवों में आते है। अगर हमारी सरकार बनती तो दिल्ली से रोहतक और रोहतक से

हिसार तक मेट्रो लाइन बन जाती। उन्होंने कहा कि हम जो कहते हैं वह करके

दिखाते हैं। हमारी सरकार बनने पर पहली कलम से बुढ़ापा पेंशन छह हजार रुपये

करेंगे, हर घर को 300 यूनिट बिजली फ्री व 500 रुपये प्रति गैस सिलेंडर

देंगे। आज बेरोजगारी में हरियाणा नंबर वन है। कांग्रेस की सरकार बनने पर एक

साल के भीतर युवाओं को दो लाख रोजगार देंगे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा

कि कांग्रेस सरकार के समय में हरियाणा सरकार पर लगभग 80 हजार करोड़ रुपये

का कर्ज था और जो भाजपा शासनकाल में बढ़कर साढ़े चार लाख करोड़ हो गया है।

उन्होंने जनता से हाथ उठाकर जयप्रकाश को विजय बनने का आह्वान किया और कहा

कि हिसार से जेपी को थाम सांसद बना दो मैं थारी हरियाणा में सरकार बना

द्यूंगा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने जनसभाओं को

संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में पांच 'न्याय' और

25 'गारंटी' का वादा किया है। घोषणापत्र में पार्टी के पांच

न्याय-'हिस्सेदारी न्याय', 'किसान न्याय', 'नारी न्याय', 'श्रमिक न्याय' और

'युवा न्याय' शामिल है। कांग्रेस ने 'श्रमिक न्याय' के तहत मजदूरों को

स्वास्थ्य का अधिकार देने, न्यूनतम मजूदरी 400 रुपये प्रतिदिन सुनिश्चित

करने और शहरी रोजगार गारंटी का वादा किया है। उसने 'नारी न्याय' के अंतर्गत

'महालक्ष्मी' गारंटी के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को एक-एक लाख रुपये

प्रति वर्ष देने समेत कई वादे शामिल है।

इस अवसर पर पूर्व

मंत्री संपत सिंह, पूर्व विधायक कुलबीर बेनीवाल, वरिष्ठ नेताा प्रदीप

बेनीवाल, पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला, पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह

गिल्लाखेड़ा, पूर्व विधायक प्रो. रामभगत शर्मा, पूर्व चेयरमैन राजेंद्र

सूरा, पूर्व चेयरमैन करण सिंह रानोलिया, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के

मुख्य प्रवक्ता बजरंगदास गर्ग, जयप्रकाश के पुत्र विकास सहारण सहित अनेक

वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें