मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

देहरादून में बीटीसी क्रिप्टो घोटाले का मुख्य आरोपी 4 दिन की ईडी हिरासत में भेजा गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
देहरादून में बीटीसी क्रिप्टो घोटाले का मुख्य आरोपी 4 दिन की ईडी हिरासत में भेजा गया

देहरादून। देहरादून की विशेष पीएमएलए अदालत ने बीटीसी फंड घोटाले के मुख्य आरोपी हेमंत ईश्वर शर्मा को चार दिन की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) हिरासत में भेज दिया है। यह मामला कथित तौर पर क्रिप्टोकरेंसी की अवैध बिक्री और निवेशकों से धोखाधड़ी से जुड़ा है।

ईडी की देहरादून सब-जोनल ऑफिस ने आरोपी की हिरासत की मांग करते हुए अदालत में पेश किया था। इससे पहले एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत चार ठिकानों पर छापेमारी की थी, जहां से कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए। जांच एजेंसी के मुताबिक, यह कार्रवाई राजपुर थाना, देहरादून में दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी।

आरोपी पर एक वेबसाइट के जरिए लोगों को बिटकॉइन में निवेश का झांसा देकर ठगी करने का आरोप है। इसी तरह का एक और मामला उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाने में भी दर्ज है। ईडी जांच में सामने आया कि हेमंत शर्मा ने खुद के नियंत्रण वाली वेबसाइट के जरिए देशभर के लोगों से बड़ी रकम जुटाई।

उसने निवेशकों को ऊंचे रिटर्न का लालच दिया और यह भी दावा किया कि कंपनी से कई विदेशी नागरिक जुड़े हुए हैं, जिससे योजना को विश्वसनीय दिखाया गया। एजेंसी के अनुसार, निवेशकों से जुटाई गई रकम आरोपी ने अपने निजी बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी और बाद में उससे अपने नाम पर अचल संपत्तियां खरीदीं। इसे मनी लॉन्ड्रिंग का अपराध माना गया है। ईडी ने आरोपी की करीब 4.56 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से जब्त की हैं।

इनमें जमीन और बैंक खातों में जमा रकम शामिल है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने जब्त संपत्तियों को बेचने या हस्तांतरित करने की कोशिश की, जो ईडी के आदेशों का उल्लंघन है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें