मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

पलवल में पुलिस पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पलवल में पुलिस पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पलवल। पलवल जिले के चांदहट थाना क्षेत्र में वर्ष 2024 में पुलिस पार्टी पर हुए हिंसक हमले के मामले में पुलिस ने इस प्रकरण के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव मीसा निवासी हरवीर के रूप में हुई है। उसे अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में इससे पहले दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।यह घटना 27 जुलाई 2024 की रात की है। तत्कालीन विशेष जासूसी दस्ते के प्रभारी उपनिरीक्षक हनीस खान को मीसा गांव में दो पक्षों के बीच झगड़े और गोली चलने की आशंका की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम सरकारी बोलेरो वाहन से रसूलपुर रोड पर पहुंची थी।पुलिस के अनुसार मौके पर करीब 150 लोगों की उग्र भीड़ जमा थी, जिसने सड़क पर लकड़ियां डालकर रास्ता जाम कर रखा था। जब पुलिस ने रास्ता खुलवाने का प्रयास किया तो भीड़ ने गाली-गलौज करते हुए पत्थरों और लाठियों से पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में सरकारी बोलेरो वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई।इस दौरान एक पुलिसकर्मी के सिर में ईंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। भीड़ ने पुलिस के सरकारी हथियार छीनने की भी कोशिश की थी। घटना के बाद चांदहट थाना पुलिस ने कई नामजद आरोपियों समेत करीब 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।चांदहट थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि एएसआई अनीता की जांच टीम ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी हरवीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पुलिस पर हमले की इस वारदात में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें