मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

महिला कांग्रेस और महिला स्वयं सहायता समूहों ने किया सचिवालय कूच

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देहरादून। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बुधवार को संयुक्त रूप से बारिश में सचिवालय कूच कर विरोध-प्रदर्शन किया।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महिला कांग्रेस कार्यकर्ता और स्वयं सहायता समूहों की महिला कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय पर एकत्र हुईं। जहां से उन्होंने सचिवालय कूच किया। पहले से मौजूद बड़ी संख्या में पुलिस बल ने पुलिस मुख्यालय से पहले बैरकेंडिंग लगाकर आगे जाने से रोक दिया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी नोकझोंक भी हुई। इस मौके पर महिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। कांग्रेस महिला ने धामी सरकार से पोषाहार योजना के क्रियान्वयन में अन्य राज्यों की भांति महिला स्वयं सहायता समूहों को भी शामिल करने की मांग की।इस मौके पर महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि राज्य सरकार एक ओर से जहां महिला सशक्तिकरण के माध्यम से महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाने की बात की जाती है, वहीं महिलाओं के उत्थान के लिए संचाचित योजनाओं में म​हिलाओं के विपरीत कार्य किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्णय के बाद भी महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से टी.एच.आर. का भुगतान रोक कर महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रताड़ित किया गया। 2022 से टेक होम राशन के वितरण का काम स्वयं सहायता समूहों से लेकर फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया से करवाना शुरू कर दिया गया।उन्होंने कहा कि पूर्व में कांग्रेस पार्टी के टेक होम राशन की टेण्डर प्रक्रिया पर हाई कोर्ट के आदेश से स्वयं सहायता समूह को थोड़ी राहत मिली थी। इसके उपरान्त नवम्बर 2022 में राज्य सरकार इस योजना को यह कहते हुए बंद कर दिया गया कि भारत सरकार के आदेशों का पालन किया गया है। अब एक बार फिर से राज्य सरकार बिना टेंडर प्रक्रिया अपनाये हुए ठेका भारत सरकार की ऐजेंसी एन.सी.सी.एफ. को देने के लिए मंत्रिमंडल में प्रस्ताव पास करने की योजना बनाई गई है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के अलावा अन्य राज्यों में नैफेड की ओर से स्थानीय स्वयं सहायता समूहों के साथ मिलकर काम कर रहा है। सरकार के इस निर्णय से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा सरकार की महिलाओं को सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने की बात महज एक दिखावा है।सचिवालय घेराव कार्यक्रम में प्रदेश महिला उपाध्यक्ष नजमा खान,आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष उर्मिला थापा, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, निधि नेगी, पूनम सिंह, जिलाध्यक्ष अंशुल त्यागी, अनुराधा तिवारी, अमृता कौशल, स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष रीता नेगी, सचिव कोमल, फरजाना, निर्मला, भूरी,नन्दा, पिंकी, मीतू और रीना आदि अनेक महिलाएं शामिल थीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें