मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर:साइबर सेल ने गुम हुए 54 मोबाइल बरामद कर लौटाए

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यमुनानगर:साइबर सेल ने गुम हुए 54 मोबाइल बरामद कर लौटाए

यमुनानगर की साइबर सेल ने गुम हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मार्च माह के दौरान करीब 12 लाख रुपये मूल्य के 54 मोबाइल फोन ट्रेस कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया कि साइबर सेल लगातार तकनीकी संसाधनों के माध्यम से अपराधियों पर निगरानी रखने के साथ-साथ आमजन की समस्याओं के समाधान में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में टीम ने गुमशुदा मोबाइल फोन से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में फोन बरामद किए।बरामद मोबाइल फोनों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संबंधित व्यक्तियों को सौंपा गया। अपने मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया और साइबर सेल की कार्यप्रणाली की सराहना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन का दुरुपयोग आपराधिक गतिविधियों में किया जा सकता है, जिससे निर्दोष व्यक्ति भी अनावश्यक परेशानी में पड़ सकता है।उन्होंने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल फोन के खोने की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर उसे ट्रेस किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति को कोई मोबाइल फोन मिलता है, तो उसे अपने पास रखने के बजाय नजदीकी पुलिस थाना या चौकी में जमा करवाना चाहिए। पुलिस की तकनीकी टीम आईएमईआई नंबर और अन्य माध्यमों से वास्तविक मालिक की पहचान कर उसे वापस दिलाने में सक्षम है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें