मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत: फूल विक्रेता के घर से लाखों की नकदी व जेवर चोरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पानीपत: फूल विक्रेता के घर से लाखों की नकदी व जेवर चोरी

पानीपत। पानीपत की देशराज कॉलोनी के रहने वाले फूल विक्रेता के घर में सेंध लगाक चोरों ने लाखों की नकदी सहित कीमती आभूषण चोरी कर लिए। चोरों ने चोरी को अंजाम उस वक्त दिया जब फूल विक्रेता मकान का ताला लगा कर अपनी दुकान पर गया था। पीड़ित जब अपनी दुकान से घर लौटा, तब चोरी का पता चला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। देशराज कॉलोनी निवासी अनिल कुमार ने दी शिकायत में बताया कि वह लाल बत्ती चौक पर फूलों की दुकान चलाता है।

गत दिवस वह अपने घर को ताला लगाकर अपनी दुकान पर काम करने चला गया था। घर पर उस समय कोई मौजूद नहीं था। जब वह काम खत्म कर वापस घर लौटा, तो उसने देखा कि घर के मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली हुई थी। जांच करने पर पता चला कि उसमें रखे एक लाख रुपए नकद और दो सोने की अंगूठियां गायब थीं।

चोरों ने बंद मकान का फायदा उठाकर बड़ी आसानी से चोरी को अंजाम दिया। पीड़ित अनिल कुमार ने तुरंत मामले की सूचना थाना तहसील कैंप पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का मुआयना कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। तहसील कैंप थाना प्रभारी बलजीत ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर शनिवार को अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुर कर दिए है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें